Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो बाजार सुरक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो बाजार सुरक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो बाजार सुरक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बाजार क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

    मानगो बाजार सुरक्षा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता और पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर बाजार क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं व्यापारियों की मांगों से अवगत कराया।

    प्रतिनिधिमंडल ने मानगो बाजार क्षेत्र में सड़क, बिजली, सफाई व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग उठाई।

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मानगो बाजार शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर सड़कें जर्जर हैं, नियमित सफाई नहीं होने से व्यापारियों एवं ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा कुछ क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। बाजार समिति ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

    बैठक के दौरान मानगो बाजार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने मानगो बाजार के अंतर्गत दुकानों के वार्षिक मासूल (किराया/शुल्क) में की गई अत्यधिक वृद्धि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। समिति ने कहा कि बिना पर्याप्त परामर्श एवं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखे शुल्क में की गई बढ़ोतरी से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इस बढ़ोतरी की पुनर्समीक्षा कर युक्तिसंगत एवं व्यावहारिक दर निर्धारित करने की मांग की।

    मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि बाजार क्षेत्र की सड़क, सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मानगो बाजार क्षेत्र नगर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

    वार्षिक मासूल में वृद्धि के संबंध में मेयर ने कहा कि इस विषय की विस्तृत समीक्षा की जाएगी तथा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास के लिए प्रतिबद्ध है, सरकार का उद्देश्य सिर्फ कर वसूली करना नहीं हैं बल्कि व्यापारियों को सुरक्षा एवं उचित व्यवस्था भी प्रदान करना हैं और इसके लिए हम संवेदनशील हैं।

    प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों पर सकारात्मक पहल के लिए मेयर का आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि बाजार क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा, जिससे व्यापारियों एवं आम जनता को राहत मिलेगी।

    प्रतिनिधिमंडल में डॉ आर. एस. अग्रवाल, उत्तम कु गुप्ता, मनोज कु गुप्ता, उदय कु गुप्ता, चंचल गुप्ता, राजेंद्र साव, दीपक सिंह, देवाशीष मनिक, मुकेश गुप्ता, अरुप कु दत्ता, जीतेन्द्र साव, राजेंद्र साव, कार्तिक हलधर, अशोक कुमार, बैधनाथ पाल शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा
    Next Article एसबीआई एटीएम सिक्योरिटी गार्डों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला

    Related Posts

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    June 1, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    June 1, 2026

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

    एसबीआई एटीएम सिक्योरिटी गार्डों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला

    मानगो बाजार सुरक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.