प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134 वे संस्करण को पूरी तरह प्रेरणादायक और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुचाने में प्रेरित करने वाला बताया है l
श्री शुक्ल नेआज प्रधानमंत्री के मन की बात को अपने सैकड़ों सहयोगी अधिवक्ताओं और शिक्षाविदों के साथ जमशेदपुर में सुनने के बाद यहां कहा है कि प्रधानमंत्री के मन की बात में जहां सकारात्मक परिवर्तन की बातों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिली वही सकारात्मक परिवर्तन की कहानियों सेआम लोग प्रेरित हुए उनमें नव चेतना का संचार हुआ l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हैऔर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी है ने कहा है कि जिस प्रकार समाज को बेहतर बनाने वालो के प्रयास की सराहना और खेल जगत में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके प्रयास की सराहना श्री मोदी ने की उससे समाज में सकारात्मक बदलाव तो आएगा ही वही राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी सुनिश्चित होंगी l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के विधि और कानून विभाग के प्रदेश संयोजक भी है ने कहा है कि युवाओं की उपलब्धियों और प्रेरणादायक जीवन यात्रा की चर्चा करके श्री मोदी ने एक नई स्फूर्ति और नई ऊर्जा का संचार समाज के सभी वर्गों में किया है जिसका परिणाम शाश्वत, दूरगामी और लाभकारी होगा l उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है l

