झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राँची लोकभवन में मुलाकात की
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज रांची के लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें राज्य के अधिवक्ताओं की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की l
राज्यपाल श्री गंगवार ने शुक्ल को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का तीसरी बार चुनाव भारी मतों से जीतने पर अपनी शुभकामनाएं दीं तथा अधिवक्ताओं के हित लगातार श्री शुक्ल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुएआगे भी राज्य के अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते रहने का निर्देश दिया l

