Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरयू राय तथा रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में रेल जीएम ने दिया निर्देश

    इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए एक अफसर की नियुक्ति होगी

    अफसर प्रतिदिन समिति और प्रेस को परिचालन के संबंध में सूचना देगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर में यात्री रेल गाड़ियों की लेटलतीफी के खिलाफ आंदोलन चला रही रेल यात्री संघर्ष समिति के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ने बुधवार को बैठक की। संघर्ष समिति ने एलान किया था कि यदि लेटलतीफी बंद नहीं हुई तो समिति रेल जीएम का विरोध करेगी। इसके बाद कल चक्रधरपुर के डीआरएम ने विधायक सरयू राय को फोन कर सूचित किया कि जीएम कल जमशेदपुर आ रहे हैं और उनके साथ वार्ता करेंगे।

    बुधवार को दोपहर बाद रेल यात्री संघर्ष समिति के शिष्ट मंडल और रेल जीएम एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। विधायक सरयू राय ने रेल जीएम को बताया कि उनकी केवल और केवल एक ही मांग है कि टाटानगर में यात्री रेलगाड़ियों की लेटलतीफी बंद की जाय और यात्री रेलगाड़ियों को रास्ते में खड़ा कर माल गाड़ियों को पास करने का सिलसिला बंद किया जाय।

    रेल जीएम ने यह बात मानी और रेल यात्री संघर्ष समिति को बताया कि अब से यात्री रेल गाड़ियों को खड़ा कर माल गाड़ियों को आगे नहीं बढा़या जाएगा।

    उन्होंने रेलवे के अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस निर्णय को लागू करें और देखें कि किसी भी स्थिति में यात्री रेल गाड़ियों को रोकर माल गाड़ियों को आगे नहीं बाढ़या जाय।

    संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि आपका यह निर्देश लागू हो रहा है या नहीं, ये कैसे पता चलेगा? इस पर रेल जीएम ने चक्रधरपुर के डीआरएम को निर्देश दिया कि वे जमशेदपुर में एक पूर्ण कालिक पब्लिक रिलेशंस इंस्पेक्टर बहाल करें जो रेल गाड़ियों की लेटलतीफी और माल गाड़ियों को यात्री गाड़ियों से आगे नहीं बढ़ाने के बारे में जानकारी लेगा और निर्देश देगा तथा प्रत्येक दिन रेल गाड़ियों के आवाजाही के बारे में प्रेस एवं संघर्ष समिति को सूचित करेंगा।

    इसके पूर्व विधायक सरयू राय ने रेल जीएम को बताया था कि स्थानीय मेमू ट्रेनों और पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यहाँ के व्यवसायियों, कर्मचारियों, छात्रों, दैनिक वेतन भोगी मजदूरों तथा आमजनों को काफी नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि यात्री रेल गाड़ियाँ टाटानगर के निकटतम स्टेशनों जैसे चांडिल, कांड्रा, गम्हरिया, राखामाइंस तक समय पर आ जाती हैं, पर वहाँ से टाटानगर आने में 35-40 किमी की दूरी तय करने में 4-5 घंटे का समय लग जाता है।

    इस पर रेल जीएम ने कहा कि वे इन गाड़ियों की रोजाना समीक्षा करेंगे कि वे टाटानगर समय पर पहुँच रहीं हैं या नहीं।

    विधायक सरयू राय ने रेल जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया कि रेल यात्री संघर्ष समिति की सभी बातें मान ली गयी हैं। संघर्ष समिति कुछ दिनों तक रेल जीएम के आश्वासनों की प्रतीक्षा करेगी तदोपरांत आगे का कार्यक्रम तय करेगी।

    बैठक में रेल जीएम के साथ रेल एजीएम, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम, सीनियर डीसीएम आदि अधिकारी थे, जबकि रेल यात्री संघर्ष समिति में विधायक सरयू राय, शिव शंकर सिंह, कन्हैया सिंह के अतिरिक्त सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राजीव आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा
    Next Article कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.