मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है
राष्ट्र संवाद संवादाता
विधि व्यवस्था संधारण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में भव्य मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण, उपद्रवियों से निपटने, आंसू गैस के इस्तेमाल, लाठीचार्ज, भीड़ नियंत्रण और इमरजेंसी मेडिकल सहायता जैसी स्थितियों का नाट्य रूपांतरण कर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया गया।
मॉकड्रिल के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कार्यक्रम में सिटी डीएसपी, सीसीआर डीएसपी, मेजर समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने साफ शब्दों में कहा कि बोकारो पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील और चिन्हित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शहर के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार जिले में भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सिटी डीएसपी राजीव रंजन बोकारो

