Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही
    ओड़िशा

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा

     

    बड़बिल- बड़बिल थाना क्षेत्र स्थित जज (जूनियर डिवीज़न)-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय के ठीक पीछे के जंगल में खुलेआम बैखोफ रूप से हो रहे शराब सेवन एवं अन्य नशा का सेवन जो ओडिशा मे सार्वजनिक स्थलो पर नशा पाबंदी का धज्जियां उड़ा रहा है।

     

    इन दिनो उक्त जंगल का नज़ारा चौंकाने वाला है, पूरे जंगलो में विभिन्न ब्रांड के शराब बोतलों के टूटे हुए टुकड़े, टिन की बियर कैन, पेपर प्लेट, प्लास्टिक के गिलास, पानी की खाली बोतलें, सिगरेट के पैकेट और गांजा रोल करने वाले रोलिंग पेपर के खाली पैकेट चारों तरफ बिखरे पड़े थे। यह कोई आकस्मिक गंदगी नहीं थी — यह एक संगठित और नियमित नशे के अड्डे की साफ तस्वीर पेश कर रही थी।

     

    गौर करने वाली बात यह है कि बड़बिल में हाल ही में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बावजूद, न्यायालय की चहारदीवारी से बमुश्किल दो सौ कदम की दूरी पर यहाँ नशे का यह अड्डा बेखौफ जारी है। यहाँ आने वाले नशेड़ियों में न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन की कोई चिंता।

     

    और यह सिर्फ नशे की कहानी नहीं है। यह जंगल, जो जैव विविधता और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इस अवैध गतिविधि से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जंगल का फर्श शीशे के टुकड़ों, प्लास्टिक कचरे और जले हुए निशानों से पटा हुआ है। यह अवैध अतिक्रमण, वन कानूनों का उल्लंघन और पर्यावरण विनाश — तीनों एक साथ हो रहे हैं।

     

    आखिर सवाल यह उठता है कि जिस जगह कानून की सबसे बड़ी धाक होनी चाहिए, ठीक उसी की आड़ में यह सब कैसे चल रहा है? क्या सार्वजनिक स्थलो पर नशा पाबंदी अभियान’ सिर्फ कागज़ों पर है? अब देखना यह है,कि इस सुंदर जंगल को स्थानीय पुलिस प्रशासन नशेड़ियों से मुक्त करा पाती है,या नही.ये आनेवाला समय बताऐगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleProject ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल
    Next Article अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    Related Posts

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    August 24, 2026

    राहुल गांधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन से घायल साहिल की FIR दर्ज की

    August 21, 2026

    जनसांख्यिकीय बदलाव और युवाओं के भविष्य पर आरएसएस का मंथन

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.