कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का चौथा दिन, राम जन्मोत्सव प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : कांवरिया धाम मंदिर परिसर में यज्ञधीश संत पद्मनाभ स्वामी के सान्निध्य में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
काशी से पधारे कथावाचक
शिवेश त्रिपाठी ने “राम जन्मोत्सव” प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। वहीं काशी के आचार्य मनु पाठक के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ अनुष्ठान संपन्न हुआ।
मंदिर कमेटी ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों पर राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह, उदय सिंह, सुनील सिंह, राज किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर ओझा, संतोष सिंह, राजू नाथ, रजनीश सिंह सहित कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग किया।

