Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » म्यूनिख विश्व कप: NRAI ने घोषित की 22 सदस्यीय टीम, मनु भाकर 3 स्पर्धाओं में
    खेल राष्ट्रीय

    म्यूनिख विश्व कप: NRAI ने घोषित की 22 सदस्यीय टीम, मनु भाकर 3 स्पर्धाओं में

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    म्यूनिख विश्व कप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत 24 से 31 मई तक म्यूनिख में होने वाले आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप में 22-सदस्यीय टीम उतारेगा। इस टीम में शामिल दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर मिश्रित टीम मुकाबले के अलावा दो व्यक्तिगत पिस्टल स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगी।

    भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने रविवार को टीम की घोषणा की जिसमें अनुभवी और युवा निशानेबाजों का मिश्रण है। इस टूर्नामेंट को इस खेल के सबसे बड़ी सालाना प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।

    मनु के अलावा ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता ईशा सिंह भी दो व्यक्तिगत पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। इस सत्र में पहली बार भारत के शीर्ष निशानेबाज देश से बाहर किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

    प्रतियोगिताएं 26 मई से शुरू होंगी जिसकी शुरुआत महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल प्रिसिजन चरण से होगी। पहले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल का क्वालीफिकेशन दौर और महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन्स का एलिमिनेशन दौर भी होगा। इसके साथ ही पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का क्वालीफिकेशन दौर भी खेला जाएगा।

    म्यूनिख विश्व कप

    पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल भी प्रतियोगिता में पहले ही दिन होंगे।

    म्यूनिख विश्व कप में 80 देशों के कुल 696 निशानेबाजों के हिस्सा लेने की उम्मीद है जिनमें कई ओलंपिक और विश्व चैंपियन भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट इस साल के आखिर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और अन्य बड़े बहु खेल मुकाबलों की तैयारी के लिए एक अहम मंच का काम करेगा।

    भारत ने अप्रैल में ग्रेनाडा में हुए मौजूदा सत्र के पहले राइफल/पिस्टल विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीता था। उस टूर्नामेंट में भारत ने ऐसे निशानेबाजों को उतारा था जिनकी घरेलू रैंकिंग तीसरे से छठे स्थान के बीच थी।

    हालांकि म्यूनिख में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले राइफल और पिस्टल निशानेबाज हिस्सा लेंगे और उनका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजबूत खिलाड़ियों से होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में गहरा भू-जल संकट: फ्लोराइड से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा
    Next Article अमित शाह से मिले अर्जुन मुंडा: झारखंड विकास पर चर्चा

    Related Posts

    अमित शाह से मिले अर्जुन मुंडा: झारखंड विकास पर चर्चा

    May 24, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी: अपमान से जन्मा युवा डिजिटल विद्रोह

    May 24, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी: अपमान से उपजा युवा जनविद्रोह

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन, 17 कथाकारों ने किया कहानी पाठ

    कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का चौथा दिन, राम जन्मोत्सव प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न

    मानगो, डॉ पार्थो पी चौधरी ने किया निशुल्क हार्ट चेकअप 

    स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    श्री टाटानगर गौशाला में छप्पन भोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.