Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में बुलडोजर एक्शन पर बवाल: बिना नोटिस उजाड़ी गईं दशकों पुरानी फुटपाथी दुकानें
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर में बुलडोजर एक्शन पर बवाल: बिना नोटिस उजाड़ी गईं दशकों पुरानी फुटपाथी दुकानें

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर में बुलडोजर एक्शन पर बवाल: बिना नोटिस उजाड़ी गईं दशकों पुरानी फुटपाथी दुकानें

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाईप चौक पर करीब पांच दशक से बसे अवैध फुटपाथी दुकानों को रविवार को चिलचिलाती दुपहरिया में बगैर किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर से ढाह दिया गया. यह कार्रवाई न तो जिला प्रशासन की ओर से की गई न नगर निगम द्वारा. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किसके इशारे पर दर्जनों दुकानों को उजाड़ा गया.
    लोग दबी जुबान से इसके पीछे समाज के ठेकेदार शम्भुनाथ सिंह का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अतिक्रमण स्थल के ठीक पीछे शम्भुनाथ सिंह की जमीन है जिसमें वेयर हाउस का निर्माण हुआ है. वेयर हाउस तक आने- जाने में रास्ता नहीं होने के कारण सभी फुटपाथी दुकानदार उनको चुभ रहे थे.

    ऐसी संभावना जाताई जा रही है कि पिछले दिनों नगर निगम द्वारा चलाये गए अभियान के पीछे शम्भुनाथ सिंह का ही हाथ था. निगम की कार्रवाई महज खानापूर्ति हुई थी असल खेल इन्ही दुकानों को उजाड़ना था. जब कार्रवाई का विरोध हुआ तब नगर निगम सर्विस रोड के नाले को आधार मानकर खानापूर्ति कर वापस लौट गई.
    लोगों ने राहत की सांस ली कि अब अभियान रूक गया मगर उन्हें क्या पता था यहां सिक्का दबंगों का चलता है उसके लिए कोई कानून नहीं होता. ठीक है अतिक्रमण हुआ है मगर उसे हटाने का जो तरीका शम्भुनाथ सिंह के इशारे पर उठाया गया क्या इसपर स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बयान सामने आएगा ?

    क्योंकि पिछले दिनों जब नगर निगम की कार्रवाई हो रही थी उस वक्त चंपाई सोरेन ने डीसी और नगर निगम के प्रशासक से गरीबों को न उजाड़ने और सर्विस रोड में बने नाले से हटकर दुकान लगाने देने का अनुरोध किया था. चंपाई के अनुरोध को आधार मानकर निगम ने सर्विस रोड से सटे नाले के बाहर बने अतिक्रमण को हटाया और कार्रवाई रोक दिया मगर रविवार दोपहर जो कार्रवाई हुई क्या वह सही है ? आदित्यपुर में यह मामला अब नया बहस का मुद्दा बन गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर में फुटपाथी दुकानों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के पीछे दबंगई और साजिश के आरोप से गरमाई राजनीति
    Next Article आरोपों की राजनीति: लोकतंत्र की मर्यादा पर सवाल

    Related Posts

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    May 24, 2026

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    May 24, 2026

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन, 17 कथाकारों ने किया कहानी पाठ

    कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का चौथा दिन, राम जन्मोत्सव प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न

    मानगो, डॉ पार्थो पी चौधरी ने किया निशुल्क हार्ट चेकअप 

    स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    श्री टाटानगर गौशाला में छप्पन भोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.