राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को चिलचिलाती धूप में खुद सड़क पर उतरकर घाघीडीह और गीड्डीझोपड़ी क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए। उन्होंने पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ पाइपलाइन, कनेक्शन और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि विभागीय बैठक में तय 15 जून की समयसीमा हर हाल में पूरी होनी चाहिए ताकि वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने और किसी भी तकनीकी बाधा की तत्काल जानकारी देने को कहा। मौके पर सहायक अभियंता शिव कुमार, जूनियर इंजीनियर राहुल टुडू, झामुमो के कई नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

