चमकता आईना के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता का निधन, कल निकलेगी अंतिम यात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : “चमकता आईना” के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता श्रीमती फूल सुन्दर देवी का 21 मई 2026 को जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से Tata Main Hospital में उपचाररत थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत श्रीमती फूल सुन्दर देवी की अंतिम यात्रा आज 23 मई को सुबह 8:30 बजे उनके आवास 265, पद्मा रोड, 10 नंबर बस्ती, सिदगोड़ा से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
शोक संतप्त परिवार में पति राजवल्लभ शुक्ला, पुत्र विनय शुक्ला एवं विनोद शुक्ला तथा न्यू इस्पात मेल के संपादक (दामाद) बृजभूषण सिंह उर्फ छोटकू जी शामिल हैं। परिवार ने सभी शुभचिंतकों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

