मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची 2026 एवं वर्ष 2003 की मतदाता सूची की मैपिंग, अनमैप्ड वोटर्स, नोशनल हाउस नंबरिंग, एएसडीडी (एब्सेंट/शिफ्ट/डेथ/डुप्लीकेट) फाइनलाइजेशन, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया गया।
अनमैप्ड वोटर्स की जल्द मैपिंग करने तथा बीएलए के सहयोग से मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। फॉर्म-8 के लंबित मामलों का निर्धारित समय में निष्पादन करने, सही तरीके से स्टिकर चिपकाने एवं नंबरिंग प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में एएसडीडी में शामिल किए जाने वाले मतदाताओं की पुनः जांच करने एवं सभी कार्यों को पूरी सावधानी एवं संवेदनशीलता के साथ करने पर जोर दिया गया। इस दौरान संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

