Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026
    जमशेदपुर झारखंड

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” का रविवार को भव्य और गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपरा, खान-पान, कला और संगीत की रंगारंग छटा देखने को मिली। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

    समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोइन्का थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंगल कालिंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया, लता अग्रवाल समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का राजस्थानी पाग, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर पारंपरिक स्वागत किया गया।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने स्वागत संबोधन में कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, परंपरा, भाईचारा और सामाजिक एकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय समाज के संरक्षकों, महिलाओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग को दिया।

    मुख्य अतिथि पवन कुमार गोइन्का ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने सामाजिक एकता और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि गोपाल मैदान में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि सामाजिक संस्थाएं समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

    समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा की संगीतमय प्रस्तुति रही। उनके लोकप्रिय लोकगीतों, खासकर “केसरिया बालम” पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। सीमा मिश्रा के गायन ने पूरे गोपाल मैदान को सुरमयी माहौल में बदल दिया।

    तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में हजारों लोगों ने राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।

    अंत में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने अतिथियों, संरक्षकों, प्रायोजकों, मीडिया कर्मियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन पाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू
    Next Article हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.