राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 19 मई. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्था के संविधान संशोधन समिति के गठन की घोषणा की गई. इस महत्वपूर्ण समिति में देशभर से कुल पांच सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रवाल सम्मेलन के सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश रिंगसिया को भी स्थान प्रदान किया गया है.
समिति के संयोजक के रूप में दिल्ली के प्रतिष्ठित सीए बजरंग लाल गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं समिति के अन्य सदस्यों में ओम प्रकाश रिंगसिया (झारखंड), कैलाश पति तोदी (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), ओम प्रकाश पोद्दार (बेंगलुरु, कर्नाटक) एवं डॉ. राजेंद्र अग्रवाल (मुंबई) शामिल हैं.
यह जमशेदपुर एवं झारखंड के अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इतने महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व के लिए जमशेदपुर से ओम प्रकाश रिंगसिया का चयन किया गया. समाज के लोगों ने इसे जमशेदपुर की सक्रिय सामाजिक भागीदारी और संगठनात्मक योगदान की बड़ी उपलब्धि बताया.
इस अवसर पर संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल “गोल्डी”, मंटू अग्रवाल, दीपक पारीक, सन्नी संघी, कमल किशोर अग्रवाल, अजय भालोटिया, लिपु शर्मा एवं रोहित अग्रवाल ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत मित्तल का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही सभी ने ओम प्रकाश रिंगसिया को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
समाज के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि समिति के माध्यम से संगठन के संविधान को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं समाजहितकारी स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

