Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालीगुमा पानी टंकी को चालू कराने की कवायद तेज, सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बालीगुमा पानी टंकी को चालू कराने की कवायद तेज, सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालीगुमा पानी टंकी को चालू कराने की कवायद तेज, सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना की वर्षों से निष्क्रिय पड़ी बालीगुमा पानी टंकी को चालू कराने की दिशा में गुरुवार को डिमना चौक से डिमना नाला तक सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं के साथ बैठक कर पाइपलाइन बिछाने के लिए दो वैकल्पिक मार्गों पर चर्चा की।

    एनएचएआई अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे पाइपलाइन बिछाने में बाधा नहीं डाल रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पाइपलाइन को एनएच के यूटिलिटी कॉरिडोर से डिमना नाला तक लाकर आशियाना क्षेत्र अथवा नाला के आधार तल से होते हुए बालीगुमा टंकी तक पहुंचाया जा सकता है। दोनों विकल्पों में से आशियाना किनारे वाले मार्ग को प्राथमिकता दी गई।

    इसके बाद सरयू राय ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंताओं के साथ बैठक की। कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त किया कि दोनों मार्गों का तकनीकी और वित्तीय दृष्टि से अध्ययन व सर्वेक्षण कर जो विकल्प अधिक उपयुक्त होगा, उसी पर कार्य शुरू किया जाएगा।

    सरयू राय ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना नियमों के अनुरूप और जनहित में सर्वोत्तम विकल्प का चयन करें। उन्होंने कहा कि यदि स्वतंत्र और त्वरित निर्णय लिया जाए तो दो दिनों के भीतर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो सकता है और पिछले छह वर्षों से बेकार पड़ी बालीगुमा पानी टंकी से जल्द जलापूर्ति आरंभ की जा सकती है।निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह, वार्ड पार्षद राजेश सिंह व जितेंद्र साव, जदयू नेता पप्पू सिंह सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

    बालीगुमा पानी टंकी को चालू कराने की कवायद तेज सरयू राय ने किया स्थल निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनप्रतिनिधियों की त्याग भावना ही लोकतंत्र की असली ताकत | राष्ट्र संवाद
    Next Article चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    Related Posts

    गिरिडीह सिर्फ हाथ के दर्द का इलाज कराने गया युवक, इंजेक्शन के बाद मौत! क्लिनिक में फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप

    June 30, 2026

    जमशेदपुर में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म

    June 30, 2026

    हनफिया स्कूल में बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सिर्फ हाथ के दर्द का इलाज कराने गया युवक, इंजेक्शन के बाद मौत! क्लिनिक में फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप

    जमशेदपुर में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म

    हनफिया स्कूल में बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

    हूल दिवस पर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.