Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड राज्य निर्माण की भावना से समझौता बर्दाश्त नहीं : अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड राज्य निर्माण की भावना से समझौता बर्दाश्त नहीं : अर्जुन मुंडा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड राज्य निर्माण की भावना से समझौता बर्दाश्त नहीं : अर्जुन मुंडा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची/जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड राज्य जिस उद्देश्य और जनभावना के साथ बना था, उसके मूल आदर्शों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी देना चाहते हैं कि झारखंड के गठन के पीछे विकास, अधिकार और सम्मान की जो आकांक्षा थी, उसे कमजोर करने की कोशिश जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले हर वर्ग, हर समाज और हर परिवार स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने राज्य निर्माण के समय बेहतर शासन, समावेशी विकास और अपने अधिकारों की रक्षा की उम्मीद की थी, लेकिन मौजूदा सरकार इन अपेक्षाओं पर खरी उतरने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली ने लोगों की आशाओं को लगातार आहत किया है और राज्य की मूल भावना को कमजोर करने का काम किया है।

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा झारखंड की अस्मिता, अधिकारों और राज्य निर्माण के उद्देश्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

    झारखंड राज्य निर्माण की भावना से समझौता बर्दाश्त नहीं : अर्जुन मुंडा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से रहेंगे विधायक, नंदीग्राम सीट छोड़ने का ऐलान
    Next Article विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 1 लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    August 17, 2026

    लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    August 17, 2026

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    अटल बिहारी वाजपेयी ‘अजातशत्रु’ थे, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण और लोकतंत्र पर गंभीर प्रश्नचिह्न

    दिमागी नक्सली: राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.