Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कोल्हान के प्रसिद्ध रंकणी मंदिर में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के तहत पार्क निर्माण, पहाड़ी तक पहुंचने के लिए सीढ़ी, प्लेटफार्म तथा अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं।

    इसी क्रम में माँ रंकणी कापड़ गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार एवं कांग्रेस के जिला महासचिव सुबोध सरदार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं डिजाइन को लेकर नाराजगी जाहिर की।

    उन्होंने कहा कि पहाड़ी तक जाने वाली सीढ़ी मात्र 4 फीट चौड़ी बनाई जा रही है, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इसकी चौड़ाई कम से कम 6 फीट होनी चाहिए। साथ ही सीढ़ियों एवं पार्क की चारदीवारी में लोहे की रेलिंग और ग्रिल लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। उनका कहना था कि लोहे के बजाय जीआई सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि निर्माण अधिक टिकाऊ और सुरक्षित हो सके।

    कांग्रेस नेता सुबोध सरदार ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है तथा गुणवत्ता को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की योजना में घपला-घोटाले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने की सलाह देते हुए उन्होंने कार्य में पारदर्शिता बरतने की मांग की।

    दिनेश सरदार एवं सुबोध सरदार ने कहा कि नवंबर 2024 से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले की उपायुक्त से मुलाकात कर निर्माण कार्य में हो रही देरी, गुणवत्ता संबंधी शिकायत तथा लोहे की जगह जीआई सामग्री उपयोग करने की मांग की जाएगी।

    वही कांग्रेसी नेता ने बताया कि मजदूरों का भी कहना है कि ठेकेदार के द्वारा न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है काम अधिक कराया जाता है समय पर वेतन भी नहीं दी जाती है।

    साथ ही साथ वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर घटिया निर्माण काम करवाया जा रहा है उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है ।आसपास के पार्किंग स्थल का निर्माण भी अभी तक नहीं कर पाया है जिससे बरसात के दिन में श्रद्धालु काफी परेशानी की हो रही है मंदिर के सामने सीढ़ी के नीचे बड़ा गड्ढा बना हुआ है जो दुर्घटना का कारण बन रहा है आसपास काफी गंदगी हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल, राखा और मानगो वन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है अवैध कब्जा
    Next Article रोजगार और प्रदूषण के मुद्दे पर गुवा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम से लौह अयस्क परिवहन ठप

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    November 12, 2026

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.