राष्ट्र संवाद संवाददाता
जेवियर स्कूल, गम्हरिया में 10 मई से 16 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस समर कैंप में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान बच्चों को बास्केटबॉल, फुटबाल, वॉलीबॉल, योगा, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास सिंह, सुजीत राजक, सुनीता मांझी एवं तुलिका का प्रमुख योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

