Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरसात से पहले विकास योजनाएं पूरी करने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    जमशेदपुर झारखंड

    बरसात से पहले विकास योजनाएं पूरी करने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास योजनाओं, मनरेगा, आधारभूत संरचना निर्माण तथा विभिन्न निधियों से संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय में आवासित रहने, समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से बाहर रहने या कार्य में लापरवाही की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

    प्रधानमंत्री आवास से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्लींथ और लिंटर स्तर तक के निर्माण कार्य मई माह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। लाभुकों से नियमित समन्वय स्थापित कर तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं को शीघ्र दूर करने पर बल दिया गया।

    मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त ने सभी बीपीओ को एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक गांव में कम से कम पांच योजनाएं शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही मानव दिवस सृजन बढ़ाने, ग्रामीणों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा जल संरक्षण, तालाब, ग्रामीण सड़क और सामुदायिक परिसंपत्तियों से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने को कहा।

    बैठक में डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि, नीति आयोग फंड, सांसद निधि और विधायक निधि से संचालित परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए।

    बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सभी बीडीओ, सीओ, बीपीओ एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी के दबाव में युवक ने की किशोरी की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया  के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनः मुकुल मिश्रा

    Related Posts

    जादूगोड़ा CTC में आउटसोर्सिंग ठप: 900 जवानों की ट्रेनिंग प्रभावित, 262 मजदूर बेरोजगार; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    May 11, 2026

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में समर कैंप का आयोजन

    May 11, 2026

    पीडीएस डीलर की आत्महत्या पर जामताड़ा डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंदुझर मे आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर मे डी ए भी पब्लिक स्कूल के 23एनसीसी कैडेट्स हुए शामिल

    जादूगोड़ा CTC में आउटसोर्सिंग ठप: 900 जवानों की ट्रेनिंग प्रभावित, 262 मजदूर बेरोजगार; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में समर कैंप का आयोजन

    पीडीएस डीलर की आत्महत्या पर जामताड़ा डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

    भाजपा को बंगाल चुनाव में अप्रत्याशित जीत और झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा, चंपाई का स्वागत

    जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, नए सदस्यों का सम्मान

    मेंटेनेंस कार्य को लेकर तीन फीडरों में पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी

    5 साधु बांध मठिया से “गंगा” गाय लापता, महंत ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

    सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू

    विधायक संजीव सरदार ने 33 लाख के धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.