Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

    सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना मद से 10 बेड वाले अस्पताल के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु कुल 60 लाख 57 हजार 255 रुपये की लागत वाली योजना का सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से विधिवत शिलान्यास किया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई है। बिरसानगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा संरचना अपर्याप्त साबित हो रही थी। विशेष रूप से प्रसूति सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढांचे के विस्तार की मांग लंबे समय से उठ रही थी। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू इस विषय को लेकर निरंतर सक्रिय थी।

    शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बिरसानगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस योजना के पूरा होने से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कहा कि सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के तहत प्रथम तल पर पुरुष एवं महिला वार्ड, वेटिंग एरिया, प्रसव कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, मेडिसिन स्टोर सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हो सकेंगी और जरूरतमंद एवं वंचित तबके को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी चिन्हित किया गया है, जिन्हें आने वाले दिनों में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, युवराज सिंह, रितेश झा, बोलटू सरकार, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, शैलेश गुप्ता, मीरा झा, सीमा दास, रॉकी सिंह समेत भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया ऑफिसर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

    60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहयोग बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन
    Next Article अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.