Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में रवीन्द्रनाथ ठाकुर व सुमित्रानंदन पंत जयंती पर सजा ‘काव्य कलश’ 42 साहित्यकारों ने किया स्वरचित काव्य पाठ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में रवीन्द्रनाथ ठाकुर व सुमित्रानंदन पंत जयंती पर सजा ‘काव्य कलश’ 42 साहित्यकारों ने किया स्वरचित काव्य पाठ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में रवीन्द्रनाथ ठाकुर व सुमित्रानंदन पंत जयंती पर सजा ‘काव्य कलश’ 42 साहित्यकारों ने किया स्वरचित काव्य पाठ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 10 मई। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में रविवार को मासिक ‘काव्य कलश’ के साथ विश्वविख्यात साहित्यकार रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की, जबकि संचालन वसंत जमशेदपुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया।

    दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। माधवी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत वक्तव्य दिया। इसके बाद नीता सागर चौधरी और कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने क्रमशः रवीन्द्रनाथ ठाकुर और सुमित्रानंदन पंत के साहित्यिक जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।

    ‘काव्य कलश’ में शहर के 42 साहित्यकारों ने अपनी स्वरचित रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ करने वालों में डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, आलोक तिवारी, सुरेश चन्द्र झा, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह ‘वंदन’, हरभजन सिंह ‘रहबर’, रीना गुप्ता, राजेन्द्र राज, नीलाम्बर चौधरी, नरेंद्र कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह ‘शरद’, पी. वासुदेव राव, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’, डॉ. उदय प्रताप ‘हयात’, सर्वानन्द सिंह ‘पथिक’, जयप्रकाश पाण्डेय, वंदना ‘केशर भारती’, सुजय कुमार सहित अनेक रचनाकार शामिल थे।

    इस अवसर पर साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, डॉ. अनीता निधि, निवेदिता श्रीवास्तव, सविता सिंह ‘मीरा’, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’ और माधुरी मिश्रा सहित कई साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम साहित्यिक गरिमा और काव्य रस से ओतप्रोत रहा।

    तुलसी भवन में रवीन्द्रनाथ ठाकुर व सुमित्रानंदन पंत जयंती पर सजा ‘काव्य कलश’ 42 साहित्यकारों ने किया स्वरचित काव्य पाठ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
    Next Article बंगाल विजय के गुमनाम सूत्रधार: रामचंद्र पांडेय का संगठन तप

    Related Posts

    दहेज विवाद में दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

    May 10, 2026

    सावधान! यह ‘सलाम’ आपको नहीं, आपके समय को है।

    May 10, 2026

    ‘मैं ब्रह्म हूं’ की साधना से मिलता है परम आनंद, अंधविश्वास से समाज को होता है नुकसान: सुनील आनंद

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दहेज विवाद में दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

    सावधान! यह ‘सलाम’ आपको नहीं, आपके समय को है।

    ‘मैं ब्रह्म हूं’ की साधना से मिलता है परम आनंद, अंधविश्वास से समाज को होता है नुकसान: सुनील आनंद

    कारों और वॉशिंग मशीनों के लिए पूरी तरह रिसायकल स्टील पर शोध कर रही टाटा स्टील नेदरलैंड

    अपराधियों के आरोपों से नहीं, कानून के शासन से तय होगी सच्चाई

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां

    आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचाई यात्री की जान, मदर्स डे पर बच्चे को मिला सबसे बड़ा तोहफा

    अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.