Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

    बागुनहातू रक्तदान शिविर में शामिल होकर काले ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : बागुनहातू चौक स्थित कम्युनिटी सेंटर में हो समाज एवं शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातू के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। समिति की ओर से 53 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए एवं अपनी शुभकामनाएँ दीं।

    मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। समाज के युवाओं को बढ़-चढ़कर सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है तथा रक्तदान शिविर जैसे आयोजन सामाजिक जागरूकता के साथ मानवता का संदेश भी देते हैं।

    उन्होंने शिविर के सफल आयोजन हेतु शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    कार्यक्रम के संचालन हेतु मुख्य रूप से रवि सवैया, सुरा बिरुली, कृष्ण सिरका, डॉ. गुईया, मुकेश साहू, जीना दादा, लखन साहू, जीवन साहू, राजेश, राकेश साहू, उमेश साहू, अमर, चमेली सहित अन्य उपस्थित रहे।

    मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल विजय के गुमनाम सूत्रधार: रामचंद्र पांडेय का संगठन तप
    Next Article डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए

    Related Posts

    दहेज विवाद में दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

    May 10, 2026

    सावधान! यह ‘सलाम’ आपको नहीं, आपके समय को है।

    May 10, 2026

    ‘मैं ब्रह्म हूं’ की साधना से मिलता है परम आनंद, अंधविश्वास से समाज को होता है नुकसान: सुनील आनंद

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दहेज विवाद में दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

    सावधान! यह ‘सलाम’ आपको नहीं, आपके समय को है।

    ‘मैं ब्रह्म हूं’ की साधना से मिलता है परम आनंद, अंधविश्वास से समाज को होता है नुकसान: सुनील आनंद

    कारों और वॉशिंग मशीनों के लिए पूरी तरह रिसायकल स्टील पर शोध कर रही टाटा स्टील नेदरलैंड

    अपराधियों के आरोपों से नहीं, कानून के शासन से तय होगी सच्चाई

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां

    आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचाई यात्री की जान, मदर्स डे पर बच्चे को मिला सबसे बड़ा तोहफा

    अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.