Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 10 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को 9 मई की शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर अपने घर में रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

    गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की और उसे उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लाई चेन पर कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर से गौरव कुमार उर्फ अमर को 20 पुड़िया, अमित कुमार को 19 पुड़िया, तथा मानगो से मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 26.84 ग्राम है, जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हैं। इसी सप्ताह सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र से 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद हुई थी और इस मामले के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कई आरोपी पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने संगठित होकर बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। इस कार्रवाई से जमशेदपुर के कई थाना क्षेत्रों में फैले ब्राउन शुगर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा

    अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च
    Next Article जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    अपराधियों के आरोपों से नहीं, कानून के शासन से तय होगी सच्चाई

    May 10, 2026

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    May 10, 2026

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराधियों के आरोपों से नहीं, कानून के शासन से तय होगी सच्चाई

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां

    आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचाई यात्री की जान, मदर्स डे पर बच्चे को मिला सबसे बड़ा तोहफा

    अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

    बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

    सहयोग बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन

    डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए

    मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.