राष्ट्र संवाद संवाददाता
केडिया परिवार के बेटी के शादी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आशीर्वाद देने पहुंचे। जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यवसाय जुगसलाई निवासी केडिया परिवार के बेटी के शादी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा , पूर्व राज्यपाल रघुवर दास,विधायक पूर्णिमा साहू ने आकर वर वधु को फूलों का गुलदस्ता देकर आशीर्वाद दिया।कैलाश केडिया ओर रेखा केडिया की बेटी शैली केडिया और बंगाल बेल्दा निवासी मदनलाल अग्रवाल ओर संगीता अग्रवाल के पुत्र महेश अग्रवाल की शादी में पहुंचे इस अवसर पर भारी संख्या मे समाज के लोग शामिल थे।शादी काफी धूम धाम से आयोजित हुई केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,रघुवर दास ने इस अवसर पर दोनों के वर वधु के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रायपुर से राकेश अग्रवाल, मोनू अग्रवाल ,नोएडा से गौरी शंकर गोयल,घाटशिला के सुदर्शन जैन ,शिव केडिया,जादूगोड़ा से सुशील अग्रवाल,अमित गोयल,शिव कुमार केडिया,महेश केडिया,अशोक केडिया,बिनोद केडिया,निरंजन केडिया,संतोष केडिया सहित कई लोग शामिल होकर आशीर्वाद दिए।

