राष्ट्र संवाद संवाददाता
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हुंरुडूपाथरडीह स्थित दुर्गा बड़ा तालाब, सालुकडीह में 63 लाख से दो तलाबों जीर्णोद्धार योजना का विधायक द्वारा शुक्रवार को विधिवत शिलापट्ट अनावरण किया गया। ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला की मद से संचालित योजना का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक ने संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, हुंरुडूपाथरडीह ग्राम प्रधान सूर्यनारायण सिंह, हरिचरण महतो, जदूपती महतो, मंगल मांझी, पद्दलोचन सिंह, बनमाली कुमार, भिरगुराम मांझी, टिंकूराम महतो, परीक्षित महतो, अनिल मांझी, आनंद मांझी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

