Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो।।
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो।।

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बिद्युत बरण महतो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो।।

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में घटित हिंसक घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से परिवर्तन का जनादेश दिया है और अब कुछ लोग हिंसा तथा आतंक के माध्यम से लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद, शर्मनाक और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह घटना दर्शाती है कि राजनीतिक हिंसा के जरिए भय का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र और जनता के जनादेश की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

    सांसद श्री महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने स्पष्ट बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है तथा राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजक राजनीति को नकारते हुए परिवर्तन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध और भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और उसे हिंसा के बल पर दबाया नहीं जा सकता।

    जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने प्रशासन से मांग की कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कठोरतम सजा दी जाए, ताकि जनता का कानून और संविधान पर विश्वास बना रहे।

    उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर
    Next Article न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.