Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथों को रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने जनगणना कोषांग का शुभारंभ किया तथा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए सेल्फी प्वाइंट का अनावरण किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। बताया गया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। 1 मई से 15 मई तक नागरिक अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सरल प्रक्रिया अपनाकर स्व-गणना पूरी कर सकते हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनगणना को सफल बनाने में सभी की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

    जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को ऑडियो-वीडियो संदेश, पोस्टर-बैनर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करेगा, ताकि स्व-गणना कवरेज को अधिकतम किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त
    Next Article जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश

    Related Posts

    कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव

    May 6, 2026

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    May 6, 2026

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    कुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन

    जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

    पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश

    जामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.