Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का यह पुनर्गठन संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे झारखंड में और अधिक सशक्त होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेगी।

    उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला से प्रदेश पीएसी में बन्ना गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू को स्थान मिला है। वहीं प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमिटी में के.के. शुक्ल, रामाश्रय प्रसाद, श्रीमती सुधा गुप्ता और संजीव श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। प्रदेश इलेक्शन कमिटी में बन्ना गुप्ता तथा प्रदेश SIR कमिटी में डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू और डॉ. अजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

    इसके अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, महामंत्री रविंद्र कुमार झा, धर्मेंद्र सोनकर, सूर्यकांत शुक्ला, बिजय यादव, सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, जोसाई मार्डी, रईस रिजवी छब्बन तथा संयुक्त सचिव अखिलेश सिंह यादव, कमलेश कुमार पांडेय, अमित राय और प्रिंस सिंह को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।

    श्री परविंदर सिंह ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है और इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
    Next Article पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.