Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता के दखल पर सवाल | राष्ट्र संवाद
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता के दखल पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    I-PAC मामले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, CM के दखल पर उठे सवाल

    नई दिल्ली/कोलकाता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    I-PAC रेड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने जांच के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप को गलत ठहराते हुए कहा कि इस तरह का कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।
    सुनवाई के दौरान जस्टिस पी.के. मिश्रा ने टिप्पणी की कि किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री यदि जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचता है, तो यह सामान्य स्थिति नहीं मानी जा सकती। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह राज्य और केंद्र के बीच का विवाद नहीं, बल्कि एक व्यक्ति विशेष के आचरण का मामला है।
    दरअसल, 8 जनवरी को कोलकाता में I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर और दफ्तर पर ED ने छापेमारी की थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंच गई थीं, जिस पर ED ने जांच में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
    मामले में ममता बनर्जी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि ED के पास मौलिक अधिकार का दावा करने का अधिकार नहीं है। वहीं ED ने कहा कि उनके अधिकारियों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं हुआ, बल्कि वे अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे।
    इस बीच, चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था I-PAC का कोलकाता कार्यालय भी बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम चुनावी गतिविधियों के बीच उठाया गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
    सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी ने एक बार फिर जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता और राजनीतिक दखल के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में कांग्रेस खाता भी नहीं खोलेगी: अमित शाह | राष्ट्र संवाद
    Next Article जामताड़ा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.