Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता: विधायक पूर्णिमा साहू ने स्कूलों का समय बदलने का किया अनुरोध, उपायुक्त को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता: विधायक पूर्णिमा साहू ने स्कूलों का समय बदलने का किया अनुरोध, उपायुक्त को लिखा पत्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 17, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता: विधायक पूर्णिमा साहू ने स्कूलों का समय बदलने का किया अनुरोध, उपायुक्त को लिखा पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य हित में अहम पहल की है। उन्होंने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर जिले के सभी विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन करने का अनुरोध किया है।

    पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि जिले में तापमान लगातार बढ़कर लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों के लिए इस भीषण गर्मी में स्कूल जाना काफी कठिन हो गया है।

    उन्होंने सुझाव दिया है कि विद्यालयों का संचालन प्रातःकालीन समय में किया जाए, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके। साथ ही, स्कूलों से समय पर छुट्टी देकर बच्चों को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

    विधायक का यह प्रयास व्यापक जनहित और स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक संवेदनशील पहल है।

    उपायुक्त को लिखा पत्र भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता: विधायक पूर्णिमा साहू ने स्कूलों का समय बदलने का किया अनुरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षण बिल गिरा: अमित शाह का विपक्ष पर बड़ा हमला | राष्ट्र संवाद
    Next Article लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं, सरकार को झटका | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.