Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में चमके बलिया के श्याम सुंदर, पीएम मोदी से किया सीधा संवाद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में चमके बलिया के श्याम सुंदर, पीएम मोदी से किया सीधा संवाद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में चमके बलिया के श्याम सुंदर, पीएम मोदी से किया सीधा संवाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिहार की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। बलिया प्रखंड के भगतपुर निवासी श्याम सुंदर कुमार ने ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    देशभर से आए लगभग 12 लाख प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद श्याम सुंदर का चयन उन चुनिंदा युवाओं में हुआ, जिन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। यह संवाद विशेष वर्चुअल कार्यक्रम के तहत 12-13 अप्रैल को आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान श्याम सुंदर कुमार ने छोटे शहरों और गांवों के युवाओं को आगे बढ़ाने से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया “हमें सबसे पहले किस दिशा में काम करना चाहिए?” उनके इस विचारशील प्रश्न ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान आकर्षित किया और सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

    श्याम सुंदर, हिंदुस्तान संवाददाता कृष्ण नंदन सिंह के पुत्र हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहने के साथ-साथ एक छात्र नेता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। उनके विचार और प्रस्तुति ने उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचाया।

    इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। श्याम सुंदर की सफलता न केवल स्थानीय युवाओं के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देती है।

    पीएम मोदी से किया सीधा संवाद माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में चमके बलिया के श्याम सुंदर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा के अध्यक्ष सत्यम सिंह के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संदेश को किया याद

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.