चक्रधरपुर मंडल में सघन टिकट जांच, 284 मामले दर्ज, ₹2.34 लाख वसूले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा 12 अप्रैल 2026 को चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के 284 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान दोषियों से कुल ₹2,34,320 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, आदित्यपुर, गम्हारिया, चाईबासा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर चलाया गया, जिसमें टिकट जांच टीमों को रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से तैनात किया गया था।
इसके साथ ही स्वच्छता नियमों के उल्लंघन और धूम्रपान करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। रेलवे ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक, राजस्व में वृद्धि और यात्रियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

