Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिल्ले ने पूछा पटना तख्त के आदेश का पालन कौन कराएगा
    Breaking News झारखंड

    बिल्ले ने पूछा पटना तख्त के आदेश का पालन कौन कराएगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टिक टॉक नहीं बनाए पर गलत काम का विरोध करें
    बिल्ले ने पूछा पटना तख्त के आदेश का पालन कौन कराएगा
    जमशेदपुर। झारखंड सिख प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार को साकची स्थित कार्यालय में अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
    इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि साकची गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह उपस्थित थे।
    इसमें सिखों के सर्वोच्च धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी द्वारा जा री हुकुम ना में का स्वागत किया गया कि गुरुद्वारा साहिब ही नहीं किसी भी पवित्र स्थान में टिकटोक बनाकर मर्यादा एवं परंपरा का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए।इसके माध्यम से भावनात्मक चोट नहीं पहुंचाई जानी चाहिए।
    सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रबंधक इसका पालन लोगों को जागरुक कर कराएं तथा इससे होने वाली भावनात्मक पीड़ा से भी लोगों को अवगत कराएं।
    अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला ने जमशेदपुर के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा गुरुद्वारा कमेटियों के ओहदेदारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो उन्हें अच्छा लगता है, जिससे भी अपनी तानाशाही चला सकते हैं, इसके लिए पवित्र तख्तों से जारी हुकुमनामे का सहारा लेते हैं। परंतु जहां प्रबंधक अथवा कोई ओहदेदार रसूख वाला है तो उसके खिलाफ कदम उठाने में डरते हैं। तब इनके पास बहानेबाजी एवं फैसला लेने से बचने के लिए कई तर्क होते हैं।
    उन्होंने बैठक ने बताया कि तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी पटना के ज्ञानी सिंह साहब जत्थेदार सरदार रंजीत सिंह द्वारा एक आदेश सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों को जारी हुआ है कि वे सरदार गुरमुख सिंह मुखे एवं सरदार अमरजीत सिंह अंबा को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से निष्कासित करें। वहीं यह भी आदेश हुआ है कि दोषमुक्त होने तक दोनों को किसी गुरुद्वारा अथवा सिख जत्थेबंदी का सदस्य नहीं बनाया जाएगा और उन्हें किसी भी धार्मिक समारोह में बोलने की इजाजत नहीं होगी और उन्हें किसी प्रकार का सम्मान भी नहीं दिया जाएगा।इस आदेश की प्रति सरदार इंदरजीत सिंह एवं सरदार शैलेंद्र सिंह को भी दी गई है।
    इस मुद्दे पर सभी मौन धारण किए हुए हैं। गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि गुरु महाराज की कृपा हुई और संगत की अरदास काम आई। उन पर गोलियां दागी गई और वे बच गए।
    यहां गुरुद्वारा कमेटियों के प्रबंधकों को सच के साथ खड़ा होना चाहिए और झूठ का तथा अपराधियों का मुकाबला करना चाहिए। वहां वे डरे हुए हैं। गुरचरण सिंह बिल्ला के अनुसार ऐसे में संगत खुद ही आगे आए और प्रबंधकों के गलत कामों का विरोध करें।
    इस मौके पर साकची गुरुद्वारा कमेटी के वाइस चेयरमैन सतनाम सिंह सिद्धू, टीनप्लेट कमेटी के सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह गिल, कविसर जसवीर सिंह मत्तेवाल, त्रिलोचन सिंह गुरमीत सिंह सोनी सिंह, अवतार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआत्मा शासकीय निकाय की बैठक संयुक्त जिला कृषि सभागार में आहुत की गई
    Next Article सर्व कल्याण की नीति पर चलेगा भाजमो

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.