Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत

    दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं-सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक ने रविवार को मिले। दोनों के बीच टाटानगर जंक्शन से आने-जाने वाली यात्री रेलगाड़ियों की लेटलतीफी के विरोध में आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित नागरिक धरना के मसले पर बातचीत हुई। बातचीत में सीनियर डीसीएम, एरिया मैनेजर, डिवीजनल इंजीनियर, आरपीएफ प्रभारी आदि सामिल रहे। वार्ता में रेलवे अधिकारियों ने स्वीकार किया कि लंबे समय से यात्री गाड़ियां काफी विलंब से टाटानगर जंक्शन पहुंच रही हैं। उन्होंने विस्तार से इसका कारण बताया और कहा कि इसे दूर करने के लिए योजना पर काम हो रहा है। इसे पूरा होने में कुछ महीनों का समय लगेगा।

    सरयू राय ने रेल अधिकारियों से स्पष्ट रुप से कहा कि 7 अप्रैल को हो रहे नागरिक धरना और आज आप लोगों से हो रही बातचीत का मुद्दा यह नहीं कि रेल विभाग आने वाले दिनों में कितनी योजनाएं लागू कर रहा है और इन्हें पूरा होने में कितना समय लगेगा। जनधरना का और इस परिप्रेक्ष्य में आपलोगों से हो रही वार्ता का उद्देश्य इतना ही है कि टाटानगर जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी दो-चार दिनों में कैसे समाप्त होगी? इसके लिए आप लोगों के पास क्या योजना है? हमारा उद्देश्य सिर्फ सवारी ट्रेनों की लेटलतीफी को दूर करना है।

    श्री राय ने रेल अधिकारियों से यह स्पष्ट करने को कहा कि विगत 3-4 महीनों में कौन-कौन सी महत्वपूर्ण ट्रेनें कितने विलंब से टाटानगर जंक्शन पहुंची और इस विलंब का कारण क्या है? चूंकि आपके पास रेलगाड़ियों के टाटानगर जंक्शन में पहुंचने के समय की पूरी सूचना वेबसाइट पर है, इसलिए आप आसानी से इन आंकड़ों का विश्लेषण करके इस बारे में जानकारी दें तथा यह बताएं कि उन कारणों को कैसे दूर किया जा सकता है?

    इस पर चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि कल (सोमवार) तक यह जानकारी श्री राय को उपलब्ध करा दी जाए। यह जानकारी मिल जाने पर पता चलेगा कि रेलगाड़ियों के टाटानगर जंक्शन पहुंचने में हो रहे विलंब को दूर किया जा सकता था या नहीं।

    श्री राय ने बातचीत में रेलगाड़ियों के विलंब होने से जनता को हो रही पीड़ा के बारे में विस्तार से डीआरएम को बताया और कहा कि दो-चार दिनों में रेलगाड़ियों के विलंब से चलने की समस्या का आप प्रत्यक्ष समाधान करेंगे तो लोगों को भरोसा होगा कि रेलवे के अधिकारी उनकी तकलीफ के प्रति संवेदनशील हैं। इससे यह जानकारी भी मिल सकेगी कि कुछ मालगाड़ियों को आधा घंटा, चालीस मिनट तक रोक कर यात्री ट्रेनों को आगे बढ़ाया जाए तो लेटलतीफी कितनी दूर हो सकेगी।

    सरयू राय ने डीआरएम से कहा कि लेटलतीफी दूर करने के रेल अधिकारियों द्वारा किये जा रहे वादे पर तब तक भरोसा नहीं कर सकते, जब तक इसे दो-चार दिनों के भीतर प्रत्यक्ष रुप में करके नहीं दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सात अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर घोषित धरना का कार्यक्रम जारी रहेगा। उम्मीद है कि इसके मद्देनजर रेलवे अधिकारी कल हमें सौंपे जाने वाले प्रतिवेदन में यह स्पष्ट कर देंगे कि यात्री गाड़ियों के परिचालन में लेटलतीफी दो-चार दिनों में दूर हो जाएगी।

    सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, राजनीतिक, छात्र-युवा-महिला संगठनों से नागरिक धरना में शामिल होने की सरयू की अपील

    ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध 7 अप्रैल को अपराह्न 10 बजे से शुरु होगा नागरिक धरना

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यात्री ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी के विरुद्ध आगामी 7 अप्रैल को आहूत एक दिवसीय नागरिक धरना में सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-युवा-महिला संगठनों, व्यावसायिक संगठनों, सभी मजदूर संगठनों एवं जन संगठनों से अपील की है कि वे टाटानगर जंक्शन पर इस नागरिक धरना में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं। नागरिक धरना अपराह्न 10 बजे से प्रारंभ होगा।

    यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री राय ने कहा कि विगत दो-ढाई वर्षों से टाटानगर पहुँचने वाली यात्री ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ट्रेनें चांडिल, कांड्रा और राखा मांइस स्टेशन तक समय से पहुंच जाती हैं लेकिन उसके बाद उन्हें टाटानगर रेलवे जंक्शन तक पहुंचने में चार से छह घंटे का समय लग जाता है। यात्रियों की परेशानी से रेल मंत्री को अवगत कराने तथा इस समस्या का शीघ्र समाधान करने के उद्देश्य से नागरिक धरना का आयोजन किया जा रहा है।

    सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसील की गई कंपनी से कई कीमती सामानों की चोरी, कर्ज़दार ने लटकाया अपना ताला
    Next Article कोवाली पुलिस के संरक्षण में चल रहा बालू का अवैध परिवहन

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.