Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में दिनदहाड़े गुंडों का तांडव: हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक, CCTV में कैद पूरी वारदात
    Breaking News झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में दिनदहाड़े गुंडों का तांडव: हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक, CCTV में कैद पूरी वारदात

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

    सरायकेला खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अपराधियों के बुलंद हौसलों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। करीब 20 से 25 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाश बस्ती में घुस आए और अचानक हमला कर दहशत फैलाने लगे। अपराधियों ने चापड़ और फरसे से हमला किया तथा पिस्तौल से फायरिंग की कोशिश भी की। इस दौरान बस्तीवासियों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर मुकाबला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। स्थानीय लोगों के प्रतिरोध को देखते हुए सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना बस्ती में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बस्तीवासियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हमले में इलाके के कई कुख्यात अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनमें आलोक, छोटू महतो, गोविंदा, प्रेम बच्चा, चंदन बच्चा, सुदेश लंबू, सागर महतो, पवन महतो, राजू कुमार, रवि नायक और शुभम महंती समेत करीब दो दर्जन युवक शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये बदमाश अक्सर नशे की हालत में बस्ती में आकर रंगदारी वसूलते हैं और लोगों को जान से मारने की धमकी देकर अपना वर्चस्व कायम रखने की कोशिश करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने सख्त लहजे में कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद बस्ती में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन पहले भी इसी गिरोह ने एक व्यक्ति पर फरसे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले और बढ़ गए। बस्तीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल आईजी सुदर्शन मंडल ने धनबाद मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण। सुविधाओं का लिया जायजा, कैदियों से ली जानकारी।
    Next Article महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के उदेश्य से साकची बंगाल क्लब में प्रदर्शनी शुरू

    Related Posts

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.