Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान

    समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ पहुँचा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय में भूमिज भाषा को जे-टेट 2026 में शामिल किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भूमिज समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल ढोल नगाड़ो के साथ पहुँचा.
    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    भूमिज समाज ने जताया आभार, लोगो में दिखा नया उत्साह

    प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार ने हमेशा समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान के लिए मजबूती से आवाज उठाई है। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भूमिज भाषा को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिली है। इस ऐतिहासिक फैसले से समाज के युवाओं को अपनी मातृभाषा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

    समाज के हक और पहचान के लिए संघर्ष जारी रहेगा – संजीव सरदार

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की रक्षा के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल किया जाना समाज के लंबे संघर्ष का परिणाम है और यह शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी वे समाज के विकास, शिक्षा और हक के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

    इस अवसर पर उदय सरदार, दीपक सरदार, फूलचंद सरदार, भारत सरदार, गोपीनाथ सरदार, मजोहर सरदार, संजय सरदार, लाल सरदार, ग्राम प्रधान भुगनू सरदार, मधु सरदार, बिहारी लाल सरदार एवं मुखिया काली पदो सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ जेईई मेंस की परीक्षा में हुई थी बड़ी सेटिंग, 70 कंप्यूटर बरामद, तीन गिरफ्तार
    Next Article मालुका स्टेशन पर टाटागुवा को घंटो रोके जाने पर आक्रोशित यात्रियों ने किया हंगामा 

    Related Posts

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    September 26, 2026

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    September 26, 2026

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    जिले में 20 सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.