Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव प्रक्रिया शुरू, महासचिव पद पर जय कुमार निर्विरोध निर्वाचित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव प्रक्रिया शुरू, महासचिव पद पर जय कुमार निर्विरोध निर्वाचित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव प्रक्रिया शुरू, महासचिव पद पर जय कुमार निर्विरोध निर्वाचित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 26 मार्च 2026: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ गुरुवार को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

    नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए श्री सतेंद्र कुमार एवं श्री अनिल ठाकुर ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं महासचिव पद के लिए केवल एक नामांकन श्री जय कुमार का प्राप्त हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

    कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री श्रीनिवास कुमार एवं श्री राजेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। शेष पदों के लिए आगामी 29 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि संस्थान, कदमा में मतदान कराया जाएगा।

    पूरी नामांकन प्रक्रिया का सफल संचालन संयोजक श्री राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक श्री रामउदय प्रसाद सिंह, देवानंद सिंह ,श्री मनोज कुमार सिंह, श्री दीपु सिंह, श्री विकास कुमार सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सभी उम्मीदवारों एवं समर्थकों ने अनुशासन और आपसी सद्भाव का परिचय देते हुए प्रक्रिया में भाग लिया, जिससे आयोजन एक उत्सव का रूप लेता नजर आया।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव प्रक्रिया शुरू महासचिव पद पर जय कुमार निर्विरोध निर्वाचित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने ग्वाल काटा के अध्यक्ष, सचिव का मामला केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय के दरबार पहुंचाया
    Next Article बोलानी के डी ए भी विद्यालय प्रथम वार्षिकोत्सव “नवोत्सव”हर्षोल्लास पूर्वक संपंन्न

    Related Posts

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.