Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शहर के हाट बाजारों में चरणबद्ध अभियान चलाकर प्लास्टिक थैली को जब्त करें एवं नियमानुसार जुर्माना लगाएं : उपायुक्त गणेश कुमार
    Breaking News झारखंड

    सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शहर के हाट बाजारों में चरणबद्ध अभियान चलाकर प्लास्टिक थैली को जब्त करें एवं नियमानुसार जुर्माना लगाएं : उपायुक्त गणेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक आज उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न*

    *सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शहर के हाट बाजारों में चरणबद्ध अभियान चलाकर प्लास्टिक थैली को जब्त करें एवं नियमानुसार जुर्माना लगाएं – उपायुक्त*

    *पॉलीथिन व कैरीबेग से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता चलाएं -उपायुक्त*

    *सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पोलिथीन कैरीबेग का उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताने के लिये विद्यालय स्तर पर चित्रकला, वाद विवाद, निबन्ध प्रतियोगिता एवं रैलियां करवाएं जिला शिक्षा पदाधिकारी – उपायुक्त*

    *उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) की अध्यक्षता में आज दिनांक 13-02-2020 को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई।*

    *बैठक में उपायुक्त ने नगर परिषद मिहिजाम एवं नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा ठोस कचरा प्रबन्धन, ठोस एवं तरल कचरा संसाधन प्रबन्धन में किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली साथ ही संबंधित विभाग से अद्यतन प्रतिवेदन एवं एक्शन प्लान 28 फरवरी तक उपलब्ध कराने को कहा।*

    *प्लास्टिक कैरीबेग और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध के लिये संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।*

    *उपायुक्त ने कहा कि किराना दुकान, सब्जी एवं फल विक्रेताओं का औचक निरीक्षण कर प्लास्टिक थैलियों की जब्ती एवं जुर्माने की कार्यवाही अभियान चलाकर करें। जिले के तालाबों की नियमित सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं पूरे जामताड़ा शहर की सफाई व्यवस्था में लगे सफाई कर्मियों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। कचडे की छटाई पर कार्यपालक पदाधिकारी को बेहतर कार्य योजना बनाने पर जोर दिया।*

    *उपायुक्त ने पोलिथीन व कैरीबेग से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी जामताड़ा को विद्यालय स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पोलिथीन कैरीबेग का उपयोग नही करने एवं इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताने के लिये चित्रकला, वाद विवाद, निबन्ध प्रतियोगिता एवं रैलियां करने के निर्देश दिये।*

    *इस अवसर पर उपविकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सुशील सोरेन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कंचन कुमारी भूदोलिया, जिला खनन पदाधिकरी श्री राजाराम प्रसाद नगर परिषद, मिहिजाम एवं नगर पंचायत जामताड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौके पर मौजूद थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 को राँची जाएंगे जमशेदपुर के तीन हज़ार भाजपाई
    Next Article विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को गणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करेंःउपायुक्त

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.