पोटका तथा कोवाली मंडल के नए भाजपा अध्यक्ष का हाता में अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी तथा कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़ का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम सोमवार को हाता दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा युवाओं को दायित्व देकर संगठन में जोश भर दिया है। दोनों अध्यक्ष को संगठन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने सभी मंच मोर्चा का गठन करने एवं उर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष सनत सी व श्यामल महाकुड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें गर्व है कि विश्व के सबसे बड़े संगठन के मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। हम मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।अंत में पार्टी के वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा की धर्मपत्नी रिंती सरदार के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपेंद्रनाथ सरदार, मनोज राम, चंद्रशेखर गुप्ता,कमलाकांत नायक,होपना माहली, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, गणेश सरदार, संतोष भंज, मनोज कुमार सरदार,हीरो सरदार,धिरेंद्र नाथ सरदार,पियुष भकत, निवर्तमान अध्यक्ष सुदीप डे व रबींद्र सरदार,समीर पाणी,सचिंद्र नाथ बारिक, कल्याण मंडल, सोमनाथ पाल, कैलाश पात्र,पियुष, अंजन दास, राकेश, पीयूष

