राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के गांव पोडसा की सुश्री बानती सबर का तबियत सोमवार को अचानक खराब हो गया। बानती को तेज बुखार और शरीर दर्द से कराह रही थी। इसकी सूचना जैसे ही पंचायत के पंसस व पूर्व मुखिया सीताराम हांसदा को मिला। श्री हांसदा ने सर्वप्रथम सबर युवती का प्राथमिक चिकित्सा किया एवं तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित कर मौके पर बुलाया एवं बानती सबर को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भिजवाया। ग्रामीण क्षेत्र में सबर परिवार अभी भी सुविधाओं से वंचित हैं। सबर युवती को इलाज मुहैया कराकर श्री हांसदा ने एक पंचायत जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाया है।

