राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड के शोहदा पंचायत अंतर्गत बालीजुड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व जल दिवस मनाया गया। मौके पर पी एल वी के द्वारा जल दिवस मनाए जाने के महत्व को बताया गया। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए जीवन में शुद्व जल के महत्व को बताया गया। हम अपने दैनिक जीवन में पानी को इस्तमाल में नियंत्रण नहीं करते इसका खामियाजा अभी से ही हमें भुगतना पड़ रहा है हर जगह हमें एक जैसा पानी नहीं मिल रहा जल स्तर बहुत नीचे चला गया है हमारे अगले पीढ़ी को जल की समस्या ना हो इसके लिए हमें अभी से सतर्क रहना होगा वरना ओ दिन दूर नहीं जब की हमें घर में भी बोतल का पानी पैसे दे कर खरीद कर इस्तेमाल करना पड़ेगा इस विषय पर सभी को जागरूक किया गया और कभी भी नल को खुला ना छोड़ने,बेवजह चपाकल ना चलाने,नहाने एवं कपड़े धोने में पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करने,मवेशी आदि को धोने में पानी का खर्चा कम करने का सलाह दिया गया।मौके पर डालसा के सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रामदेव हेंब्रम,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,डोबो चकिया,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,दुलाल चंद्र मंडल,सेविका शांति हेंब्रम,वार्ड सदस्य मीना कैबर्त,जल सहिया आरसु टुडू,जूजू भकत,कुंदामणि माझी,सी एस सी ऑपरेटर बिशु मार्डि,सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

