रक्तदान अमूल्य दान है:: चंपई सोरेन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। शौर्य यात्रा समिति पोटका और राजनगर के द्वारा रविवार को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 122 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन भीबीडीए जमशेदपुर, ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के हाथों से किया गया। इस अवसर पर जिला पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज,भाजपा नेता गणेश सरदार, मनोज सरदार,पोलटू मंडल,दुलाल मुखर्जी, श्यामल प्रधान, समाजसेवी सिमल सोरेन, बबलू सोरेन,सुनील कुमार दे,सनत मंडल, राजकुमार साव आदि उपस्थित थे। मौके पर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि संसार मे रक्तदान को अमूल्य दान की संज्ञा दी गई है। इससे बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि इससे मनुष्य एक दूसरे मनुष्य के जीवन की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति गाँवो में जागरूकता अभियान चला गाँव गाँव मे शिविर के आयोजन कराने की जरूरत है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के आयुष महाकुड़, घनश्याम मंडल, माना गोप, सूरज मोदक,रंजन दास,सूरज साहू,रोहित गुप्ता, प्रणय खंडायत, देव प्रामाणिक,गौतम राय,प्रशांत मंडल, सौरभ मंडल, निलय मंडल, नीलेश खँडवाल, दिलीप अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

