राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।कुंभकार समिति बड़ा ग़म्हरिया की ओर से जमींदात्री स्व0 सुरबाला दासी, स्व0 हड़ीबाला दासी तथा स्व0 थकबला दासी की पुण्य स्मृति में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदित्यपुर ननि के मेयर संजय सरदार तथा पार्षद परितोष बेज ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर और कोई पुण्य कार्य नहीं है। समाज के सभी लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस शिविर में कुल 121 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। शिविर के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष पूर्णचंद्र बेज, सचिव फटीक कुंडू, राखोहरी दास, त्रिभंग मुरारी प्रमाणिक, मनोरंजन बेज, सीताराम बेज, रामपद दास, प्रेमचंद्र दास, माथुर चन्द्र दास, त्रिलोचन दास समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

