टी20 विश्व कप जीत पर जमशेदपुर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जमशेदपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने की खबर मिलते ही शहर के विभिन्न इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए और खुशी का इजहार किया।

युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने तिरंगा लहराते हुए पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। कई जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक पल को साझा किया।

शहर के साकची, बिष्टुपुर, मानगो और कदमा सहित कई क्षेत्रों में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है और यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

