Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांगामटिया के फुटबॉल मैच में 32 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला, तुईबासा एफसी रही उपविजेता
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रांगामटिया के फुटबॉल मैच में 32 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला, तुईबासा एफसी रही उपविजेता

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : सोहदा पंचायत के रिमड़ा ग्राम स्थित टोला रांगामाटिया इन दिनों फुटबॉल के रंग में रंगा नजर आया। आर.वाई.एस.सी क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लेकर मैदान में दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में दर्शकों का उत्साह चरम पर था। पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया

    रोमांचक और कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में लोकल हंटर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। तुईबासा एफसी ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंततः उसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रश्का मोहोल और चौथे स्थान पर केसोर सोरा एफसी रही। विजेता लोकल हंटर को ₹20,000 नगद एवं आकर्षक उपहार, उपविजेता तुईबासा एफसी को ₹15,000 एवं उपहार प्रदान किया गया। वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के समय तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का माध्यम बनती हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है।

    कार्यक्रम में मुखिया विदेन सरदार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव रघुनाथ हांसदा, माझी बाबा देवेंद्र नाथ सोरेन, कमिटी अध्यक्ष दिगंबर मार्डी, सचिव सिराम सोरेन, कोषाध्यक्ष विजय किस्कू सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया थाना क्षेत्र में ऑटो पलटा, महिलाओं व बच्चों समेत कई घायल
    Next Article तारा पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव मिश्र का सैनिक स्कूल पुरुलिया में चयन

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.