Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्व से पहले सख्त कार्रवाई, चाईबासा में मिठाई दुकानों पर छापा, कई नमूने जांच के लिए भेजे
    चाईबासा झारखंड

    पर्व से पहले सख्त कार्रवाई, चाईबासा में मिठाई दुकानों पर छापा, कई नमूने जांच के लिए भेजे

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी पर्व-त्योहार को ध्यान में रखते हुए चाईबासा शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। बड़ी बाजार, सदर बाजार और मधु बाजार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री धनेश्वर हेम्ब्रम के नेतृत्व में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, ताकि त्योहार के दौरान आम जनता को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

     

    निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा स्वीट्स, कृष्ण स्वीट्स, राकेश गुप्ता स्वीट्स, यम्मी फूड एंड बेवरेज, नरेदी इंटरप्राइजेज तथा चाईबासा अन्न भंडार सहित कई प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। इस क्रम में चमचम, बर्फी, कलाकंद जैसी मिठाइयों के साथ-साथ हल्दी पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल और सरसों तेल के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए।

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में स्वच्छता और भंडारण मानकों में खामियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, लाइसेंस संबंधी प्रावधानों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें।

     

    प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव में गौड़ समाज की ऐतिहासिक जीत: आदित्यपुर नगर निगम एवं मानगो से समाज के दो प्रत्याशियों ने फहराया विजय परचम।
    Next Article गम्हरिया थाना क्षेत्र में ऑटो पलटा, महिलाओं व बच्चों समेत कई घायल

    Related Posts

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.