Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय व प्रोन्नति का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय व प्रोन्नति का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय व प्रोन्नति का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा झारखंड विधानसभा में पूछे गए अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की स्थिति, मानदेय एवं प्रोन्नति से संबंधित विस्तृत जानकारी सदन में प्रस्तुत की। विधायक ने पूरे राज्य में बड़ी संख्या में कार्यरत आंगनबाड़ी कर्मियों के हितों, मानदेय वृद्धि एवं सेवा सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

    *मानदेय व वार्षिक वृद्धि का विवरण*

    सरकार ने सदन में बताया कि वर्तमान में राज्य में 75,625 आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं कार्यरत हैं। विभागीय अधिसूचना के तहत मानदेय निर्धारित किया गया है। वर्तमान में आंगनबाड़ी सेविका को प्रतिमाह ₹11,500 तथा सहायिका को ₹5,750 मानदेय दिया जा रहा है। साथ ही, सेविका के मानदेय में प्रतिवर्ष ₹500 एवं सहायिका के मानदेय में ₹250 की वृद्धि का प्रावधान है, जो प्रत्येक वर्ष जुलाई माह से प्रभावी होता है।

    *25 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति का प्रावधान*

    विधायक श्री सरदार के सवाल पर विभाग ने स्पष्ट किया कि झारखंड आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन नियमावली 2022 के तहत 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर अर्हता रखने वाली सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका के 25 प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति का अवसर दिया जाता है। वर्तमान में 64 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गई है।

    विधायक संजीव सरदार ने सदन में कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं ग्रामीण स्तर पर महिला एवं बाल विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने “समान काम के लिए समान वेतन”, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ, बीमा, भविष्य निधि तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों पर सरकार से सकारात्मक पहल की मांग की।

    आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय व प्रोन्नति का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीणों की जरूरतों का नया ठिकाना बना प्रकाश सुपर मार्ट
    Next Article राष्ट्रपति के जिला भ्रमण के सफल आयोजन पर उपायुक्त ने जताया आभार

    Related Posts

    विजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*

    October 21, 2026

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    October 21, 2026

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.