जल जीवन मिशन के तहत जल सहियाओं को जल जांच प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: प्रखंड सभागार कुंडहित में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल सहियाओं को एक दिवसीय 12 प्रकार के जल जांच का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मोबाइल एप के माध्यम से जल जांच रिपोर्ट अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान सभी जल सहियाओं का मोबाइल रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा फील्ड टेस्ट किट (FTK) बैग का वितरण किया गया। जल सहियाओं को पानी टंकी एवं चापाकल के पानी की जांच कर मोबाइल एप पर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में कनीय अभियंता अमन कुमार, जिला केमिस्ट राजेश, सहायक केमिस्ट प्रदीप, ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर मो. रफीक हुसैन, स्वच्छता ग्राही गौरव झा सहित लगभग 86 जल सहियाएं उपस्थित रहीं।

