Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर परिषद चुनाव से पहले चाईबासा में बवाल, पैसे बांटने के आरोप में दो गुटों में भिड़ंत
    चाईबासा झारखंड

    नगर परिषद चुनाव से पहले चाईबासा में बवाल, पैसे बांटने के आरोप में दो गुटों में भिड़ंत

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चाईबासा नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले शहर में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। बीती रात करीब 11 बजे छोटा नीमड़ीह वार्ड संख्या 17 स्थित शनि मंदिर के पास भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा और झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और माहौल गरमा गया है। झामुमो समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा द्वारा छोटा नीमड़ीह इलाके में मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश के समर्थक राहुल तिवारी ने दावा किया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मतदाताओं को पैसे देकर वोट खरीदे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वे नितिन प्रकाश और जय गिरी समेत अन्य समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां कथित रूप से पवन शर्मा को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान एक युवक पैसों से भरी थैली लेकर फरार हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि उन्होंने मतदाताओं को पैसे बांटते देखा। घटना की सूचना चुनाव आयोग को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मारपीट के बाद पवन शर्मा ने चाईबासा सदर थाना पहुंचकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश, राहुल तिवारी, जय गिरी समेत अन्य झामुमो समर्थकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। वहीं राहुल तिवारी ने भी थाना पहुंचकर पवन शर्मा पर मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव प्रभावित करने की शिकायत दर्ज कराई। पवन शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। चुनाव से पहले इस घटना ने शहर की सियासत को और गरमा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश बोर्ड: 3.4 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, क्यों?
    Next Article मानगो नगर निगम चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने जताया मतदाताओं का आभार

    Related Posts

    बेटे की मौत पर पिता का दर्द “हमें सच्चाई चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई हो

    September 8, 2026

    किसान की बेटी प्रीति को संस्कृत में मिला “गोल्ड”

    September 8, 2026

    खनन विभाग का कांदरबेड़ा में जांच, पांच वाहन जब्त

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे की मौत पर पिता का दर्द “हमें सच्चाई चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई हो

    किसान की बेटी प्रीति को संस्कृत में मिला “गोल्ड”

    खनन विभाग का कांदरबेड़ा में जांच, पांच वाहन जब्त

    गुवा शहीदों को झामुमो ने किया नमन

    गुवा शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

    एनआईटी में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन कल से

    टांगराईन विद्यालय में हुआ “रीडाथॉन”, पेड़ों की छाँव में पढ़े बच्चे

    सरिया काटते करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

    सुदिव्य सोनू के निधन पर निगम में शोकसभा

    बड़े सपने देखें, लक्ष्य के लिए तैयार रहें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.