Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राखा कॉपर में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद, अवैध बाउंड्री और मिट्टी भराई पर भाजपा का विरोध
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राखा कॉपर में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद, अवैध बाउंड्री और मिट्टी भराई पर भाजपा का विरोध

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राखा कॉपर में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद, अवैध बाउंड्री और मिट्टी भराई पर भाजपा का विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। राखा कॉपर क्षेत्र में खाता नंबर 11, प्लॉट नंबर 88 की लगभग 4.30 एकड़ जमीन को जियाडा (JIADA) द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। एक्सेल इंडिया के बगल में उक्त भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री निर्माण और मिट्टी भराई किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है।

    भाजपा का आरोप है कि एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में जमीन पर जबरन मिट्टी भराई कर बाउंड्री खड़ी की जा रही है। पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राउंड से सटी दीवार को तत्काल हटाया जाए, अन्यथा युवाओं में बढ़ रहे आक्रोश के कारण स्थिति उग्र हो सकती है। भाजपा नेता विक्रम सिंह ने कहा कि बिना ग्राम सभा की सहमति के यहां फैक्ट्री स्थापित की जा रही है और स्थानीय पंचायत के युवाओं को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक्सेल इंडिया में भी अब तक स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला है।

    ग्रामीणों का कहना है कि जियाडा द्वारा आवंटित जमीन से अधिक भूमि पर कब्जा किया गया है। साथ ही बगल से बहने वाली गुर्रा नदी को प्रदूषित किए जाने और पेड़-पौधों के कटाव का भी आरोप लगाया गया है। कई बार लिखित शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द उचित सीमांकन और जांच नहीं हुई तो भाजपा नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।

    मैदान में मिट्टी डाले जाने से स्थानीय खिलाड़ियों में भी भारी असंतोष है। खिलाड़ियों का कहना है कि अनुमंडल क्षेत्र में यह एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है और यदि इसे भी खत्म किया गया तो युवाओं के पास खेलकूद का कोई विकल्प नहीं बचेगा।

    ग्रामीणों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मांग की है कि भूमि की विधिवत नापी कराकर सही सीमांकन कराया जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि विवाद का समाधान हो सके।

    अवैध बाउंड्री और मिट्टी भराई पर भाजपा का विरोध राखा कॉपर में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील के कचरा डंपिंग यार्ड में आग से फैला जहरीला धुआं, थाना कर्मियों समेत स्थानीय लोग परेशान
    Next Article तिरुलडीह के मुखिया ने अवैध बालू खनन व भंडारण के विरुद्ध थाना प्रभारी व बालू माफियाओं पर लगाया कई संगीन आरोप

    Related Posts

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    June 18, 2026

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.